मुख्यमंत्री के निर्देशन अनुसार चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओ का किया प्रचार प्रसार
Gargachary Times
21 August 2025, 20:47
34 views
Firozabad
यशस्वी मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु आज जनपद फिरोजाबाद में पिछड़ा वर्ग से संबंधित विकास कार्य एवं समस्याओं के निराकरण हेतु पिछड़ा वर्ग आयोग के माननीय सदस्य सत्येन्द्र कुमार बारी जी का फिरोजाबाद जिले के तहसील शिकोहाबाद के अंतर्गत योगेश यादव मुख्य सचिव भाकियू भानु जी के यहां एक जन चौपाल कार्यक्रम में आए जहां मा.राज्यमंत्री सत्येंद्र जी का जोरदार स्वागत किया गया और जन चौपाल में आए सैकड़ों किसान व लोग जिन्होंने अपनी अपनी समस्याओं से अवगत कराया शिकोहाबाद के माधोगंज स्थित बिजली घर पर अघोषित कटौती व किसानों को सिंचाई के लिए सरकार द्वारा 10 घंटे बिजली दी जा रही है जो किसानों को सिर्फ 3-4 घंटे मिल रही है जिसके लिए मा.मंत्री जी ने शिकोहाबाद के एक्सियन को त्वरित समस्या का निवारण करने के निर्देश दिए और सबसे बड़ी समस्या मंत्री जी के सामने यह आई कि सैकड़ों ट्रैक्टर एक फर्जी कंपनी वाले चुरा कर ले गए जिनके ट्रैक्टर हैं उन किसानों की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पा रही थी जिसके लिए तुरंत जिला फिरोजाबाद के कप्तान साहब को फोन कर किसानों के मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा किसानों को खाद समय से न मिलने की भी समस्याएं है उसके लिए मा.मंत्री जी ने शासन से पत्र जारी कराने के लिए मुख्य सचिव से बात की शहर शिकोहाबाद व जिला फिरोजाबाद की अन्य समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस पर बैठक कर मुख्य विकास अधिकारी को सख्त निर्देश दिए कि जो भी समस्याएं आपको अवगत कराई गई है उन्हें जल्द से जल्द समाधान करें ।
फिरोजाबाद जिले के प्रवास के दौरान योगेश यादव, प्रदीप परमार, ओमवीर सिंह यादव व अन्य लोग साथ रहे ।