Loading...

मानदेय बढ़ोतरी के कार्यक्रम आयोजन में शिक्षामित्र को चेक वितरण किए

Gargachary Times 5 May 2026, 21:24 123 views
Mathura
मानदेय बढ़ोतरी के कार्यक्रम आयोजन में शिक्षामित्र को चेक वितरण किए
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा। डैंपियर नगर स्थित पांचजन्य प्रेक्षागृह मे शिक्षा मित्र सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गोवर्धन क्षेत्र के विधायक मेघश्याम सिंह, बल्देव क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, व मुख्य विकास अधिकारी पूजा गुप्ता मौजूद रहे। इस दौरान पांचजन्य प्रेक्षागृह में सभी ने गोरखपुर में चल रहे मुख्यमंत्री के शिक्षा मित्र सम्मान समारोह का लाइव प्रसारण भी देखा। कैबिनेट मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, और शिक्षा मित्रों पटुका पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षा मित्रों को चेक वितरण भी किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय के छोटे छोटे बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम व देश भक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां भी दी गई। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा लगाई गई स्टॉल को भी देखा।
Follow Samachar24