Loading...

थाना खैरगढ पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को अवैध असलाह सहित किया गया गिरफ्तार

Gargachary Times 5 May 2026, 21:27 4 views
Firozabad
थाना खैरगढ पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को अवैध असलाह सहित किया गया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण फिरोजाबाद के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में अवैध शस्त्र के बरामदगी/रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत में थाना खैरगढ़ पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत लगनशीलता एवं पतारसी सुरागरसी से मु0अं0सं0 96/2026 धारा 74 बी0एन0एस0 थाना खैरगढ जनपद फिरोजाबाद में वांछित/फरार चल रहे अभियुक्त सूरज पुत्र भानू प्रताप निवासी ग्राम साखनी थाना खैरगढ जनपद फिरोजाबाद को दिनांक 04.05.2026 को बिल्टीगढ की ओर जाने वाले रास्ते पर ट्यूबैल से पहले थानाक्षेत्र खैरगढ जनपद फिरोजाबाद से अवैध तमंचा 12 बोर व 02 मिस कारतूस 12 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है । बरामद अवैध शस्त्र के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 98/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है । अभियुक्तगण के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही कर मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
Follow Samachar24