राया मे विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते एक युवक की मौत
Gargachary Times
21 August 2025, 20:48
241 views
Mathura
मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव आयराखेड़ा में विधुत विभाग का जर्जर पोल टूटने से मकान पर गिर गया विधुत करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई जानकारी के अनुसार चाँद मोहम्मद उम्र 30 वर्ष पुत्र जुम्मन खा निवासी गांव आयराखेड़ा के घर के पास लगा विधुत पोल काफी समय से जर्जर था जो देर रात एक मकान की छत पर गिर गया और करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हों गई ग्रामीणों का आरोप है की पिछले 2 साल से वह विधुत विभाग के कर्मचारियों से पोल को बदलवाने की मांग कर रहे थे विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते एक युवक की मौत हों गई