Loading...

32 एटीएम कार्ड, अवैध तमंचा और चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर दबोचे

Gargachary Times 5 May 2026, 21:29 10 views
Firozabad
32 एटीएम कार्ड, अवैध तमंचा और चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर दबोचे
फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से पैसे उड़ाने वाले दो शातिर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 32 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड, एक चोरी की मोटरसाइकिल, 10 हजार रुपये नकद, और एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन खान और प्रेम के रूप में हुई है जिन पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूरी घटना उस समय सामने आई जब एक व्यक्ति एटीएम में बैलेंस चेक करने गया वहीं मौजूद ठगों ने चालाकी से उसका पिन देख लिया और उसका एटीएम कार्ड बदल दिया इसके बाद आरोपी उसके खाते से करीब 50 हजार रुपये निकालकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को जसराना बाईपास से दबोच लिया गया। पुलिस के मुताबिक, ये गिरोह काफी समय से इस तरह की ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।
Follow Samachar24