Loading...

हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित ने एसएसपी से लगाई गुहार, इच्छा मृत्यु की मांग तक पहुंचा मामला

Gargachary Times 5 May 2026, 21:29 11 views
Firozabad
हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित ने एसएसपी से लगाई गुहार, इच्छा मृत्यु की मांग तक पहुंचा मामला
फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र निवासी एक पीड़ित युवक ने अपनी मां और पत्नी की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध होकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद थाना पुलिस द्वारा अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उसे व उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में यहां तक कहा कि यदि उसे न्याय नहीं मिल सकता तो उसे और उसके बेटे को इच्छा मृत्यु की अनुमति दे दी जाए। शिकोहाबाद के आवास विकास कॉलोनी निवासी ठाकुर मनीष कुमार जादौन पुत्र स्व. वितेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि उन्होंने 24 अप्रैल 2026 को अपनी मां के संबंध में एक प्रार्थना पत्र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिया था, जिस पर एसएसपी द्वारा थाना शिकोहाबाद प्रभारी को तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा उन्होंने थाना शिकोहाबाद में अपराध संख्या 273/2026 धारा 108 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें उनकी मां व पत्नी की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी आज तक नहीं हो सकी है। पीड़ित का आरोप है कि नामजद आरोपी खुलेआम घूमकर लगातार उसे धमका रहे हैं, जिससे उसका परिवार दहशत में है। उन्होंने एसएसपी से मांग की है कि या तो उन्हें व उनके बेटे को इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए अथवा उनकी मां और पत्नी के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर न्याय दिलाया जाए। पीड़ित ने पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्रों की प्रतियां भी संलग्न कर पुलिस प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। ।
Follow Samachar24