Loading...

बंगाल में प्रचंड जीत पर गूंजा ‘जय श्री राम’ सुंदरकांड पाठ के बाद प्रसादी वितरण व भव्य आतिशबाजी

Gargachary Times 6 May 2026, 19:42 115 views
Agra
बंगाल में प्रचंड जीत पर गूंजा ‘जय श्री राम’ सुंदरकांड पाठ के बाद प्रसादी वितरण व भव्य आतिशबाजी
आगरा में अशोक नगर स्थित बंटी धाकड़ के कैंप कार्यालय पर बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में शहर में एक भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता, गणेश मोहन भारद्वाज एवं और भी कार्यकर्ता मौजूद रहे सुंदरकांड का सामूहिक पाठ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पूरे श्रद्धा भाव के साथ सुंदरकांड का पाठ किया। वातावरण ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। सुंदरकांड पाठ के समापन के पश्चात प्रसादी वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद जीत की खुशी में भव्य आतिशबाजी की गई, जिसने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों की विजय है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। धार्मिक आस्था और राजनीतिक उत्साह के संगम ने इस आयोजन को यादगार बना दिया, जहां एक ओर सुंदरकांड के पाठ से आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ, वहीं दूसरी ओर जीत के जश्न ने कार्यकर्ताओं में नया जोश।
Follow Samachar24