Loading...

थाना अराँव पुलिस टीम द्वारा अपने पिता की हत्या करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 21 August 2025, 20:49 23 views
Firozabad
थाना अराँव पुलिस टीम द्वारा अपने पिता की हत्या करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में जनपद में चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के कुशल नेतृत्व में दिनांक 21-08-2025 को थाना अराँव पुलिस टीम द्वारा वादिया श्रीमति जमुना देवी पत्नी ईश्वर दयाल निवासी ग्राम टोडरपुर बोथरी थाना अराँव फिरोजाबाद द्वारा लिखाये गये हत्या के सम्बन्ध में थाना अराँव पर पंजीकृत मु0अ0सं0137/25 धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पजीकृत कराया था । पुलिस टीम अराँव द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वादिया व परिजनों से पूछताछ की गयी जिसमें संदिग्धता पाये जाने पर वादिया के पुत्र डोरीलाल से कड़ाई से पूछताछ की गयी तो वादिया के पुत्र डोरीलाल द्वारा बताया गया कि दिनांक 14-15/08/25 की रात्रि मैने अपने पिता ईश्वर दयाल को पैसो को लेकर प्लास्टिक की रस्सी व हाथों से गला घौट कर व लोहे की छैनी से वार कर हत्या कर दी थी । घटना में प्रयुक्त आला कत्ल एक अदद प्लास्टिक रस्सी व एक अदद लोहे की छैनी व घटना कारित करते समय अभियुक्त द्वारा पहने कपडे सफेद शर्ट फुल बाजू व नीले रंग का जिन्स को अभियुक्त डोरीलाल उपरोक्त की निशादेही पर बरामद किया गया । प्रकाश में आये अभियुक्त डोरीलाल पुत्र ईश्वर दयाल उर्फ ईश्वरी प्रसाद निवासी ग्राम टोडरपुर बोथरी थाना अराँव जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
Follow Samachar24