Loading...

मथुरा हार्ट इंस्टीट्यूट के अल्ट्रासाउंड/ईको मशीन को किया गया सील

Gargachary Times 6 May 2026, 19:48 166 views
Mathura
मथुरा हार्ट इंस्टीट्यूट के अल्ट्रासाउंड/ईको मशीन को किया गया सील
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा। उप जिलाधिकारी सदर आदेश कुमार के द्वारा अल्ट्रासाउंड सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। पी.सी.पी.एन.डी.टी. अधिनियम 1994 के नियमों का उल्लंघन करने पर मथुरा हार्ट इंस्टीट्यूट के अल्ट्रासाउंड/ईको मशीन को सील किया गया। आज दिनांक 06 मई 2026 को उप जिलाधिकारी सदर आदेश कुमार, नोडल अधिकारी पी.सी.पी.एन.डी.टी. डॉ0 चित्रेश कुमार निर्मल एवं सदस्य उत्तम चौधरी द्वारा मथुरा हार्ट इंस्टीट्यूट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पी.सी.पी.एन.डी.टी. अधिनियम के उल्लंघन पाए जाने पर तत्कालिक परिस्थितियों के दृष्टिगत उक्त अल्ट्रासाउंड/ईको मशीन को सील किया गया।
Follow Samachar24