मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष मे डैशबोर्ड महत्वपूर्ण बैठक
Gargachary Times
21 August 2025, 20:50
51 views
Firozabad
मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई, खास कर उन विभागों की जिनकी प्रगति मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर खराब थी, मुख्य विकास अधिकारी ने सर्वप्रथम इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहने वाले सभी अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए, मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिन विभागों की प्रगति मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर खराब है, वह सभी शासन द्वारा चल रहीं योजनाओं की समीक्षा कर उसमें प्रगति लाऐं, मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित खंड विकास अधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों और अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया की, फैमिली आईडी बनाने में सभी गति लाऐं, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए, सभी अपने द्वारा निर्धारित लक्ष्य को अवश्य पूरा कर लें।
बैठक के दौरान उन्होने मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि आयुष्मान कार्ड बनाने में तीव्रता लाऐं और सुनिश्चित करें कि 70 प्लस के नागरिकों के आयुष्मान कार्ड अवश्य रूप से बनाए जाएं, सभी खंड विकास अधिकारी सुनिश्चित कर लें, कि आवारा गोवंशों को गौशालयों में संरक्षित करें, कोई भी गोवंश सड़कों पर घूमता हुआ मिला तो संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी, इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राम बदन राम, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहें।