Loading...

सीएस आर एंड से लगाए गए मथुरा में लोकेशन ट्रेस कैमरे

Gargachary Times 6 May 2026, 19:52 94 views
Mathura
सीएस आर एंड से लगाए गए मथुरा में लोकेशन ट्रेस कैमरे
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा। जनपद मथुरा में वैकमेट इंडिया लिमिटेड के द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी फंड के द्वारा मथुरा पुलिस को 1) 192 एनपीआर- युक्त सीसीटीवी कैमरे - कुल 48 लोकेशन पर - लागत - रु0 10178400 (2) लाइव सर्विस लाइंस डाटा युक्त केंद्रीकृत सीसीटीवी कंट्रोल रूम, ( फायरफाइटर व्हीकल)-01 लागत - रु063,16,540 (4) हैवी ड्यूटी लिफ्टर क्रेन-01 लागत -रु0 17,35,000 प्रदान किए गए हैं । जिनकी संपूर्ण लागत 2,03,77,788 रुपए है । आज पुलिस लाइन मथुरा में वेंकमेट इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर्स राज नारायण अग्रवाल, नितिन अग्रवाल अग्रवाल तथा राहुल अग्रवाल द्वारा इंडस्ट्रियल फॉर्म टेंडर वाहन तथा हेवी ड्यूटी लिफ्ट क्रेन की सांकेतिक चाबी अनुपम कुलश्रेष्ठ अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन तथा शैलेश कुमार पांडे पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा रेंज के कर कमलो से मथुरा पुलिस को सपोर्ट की गई तथा हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया गया । लाइव सर्विलांस व डाटा एनालिटिक्स युक्त सेंट्रलाइज्ड सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी उद्घाटन भी अनुपम कुलश्रेष्ठ अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन तथा शैलेश कुमार पांडे पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा रेंज के द्वारा किया गया । उक्त हाईटेक कंट्रोल रूम में वर्तमान में लगे 48 व पूर्व से लगे हुए 22 लोकेशन कुल 70 लोकेशन के 280 कैमरे कनेक्ट किए गए हैं । यह कैमरे ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीड करते हैं वहां के रंग वावाहन के मॉडल से भी वहां को सर्च किया जा सकता है । चोरी गए या अन्य संदिग्ध वाहनों को सॉफ्टवेयर ब्लैक लिस्ट में डाल लेता है तथा किसी चौराहे पर उक्त वाहन के निकलने पर कंट्रोल रूम को तत्काल अलर्ट देगा । 200 किलोमीटर तक की रफ्तार से भी वाहनों के नंबर को रीड कर लेता है । इंडस्ट्रियल फोम टेंडर केमिकल व पेट्रोलियम से लगी हुई आग को भी फोम से बुझाने में सक्षम है । हेवी ड्यूटी लिफ्ट क्रेन रास्ते को बाधित करके खड़े हुए वाहनों को हटाने में सक्षम है । पुलिस लाइन सभागार में उक्त उपकरणों की विशेषताओं से संबंधित पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सुरेश चंद्र रावत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा प्रस्तुतीकरण किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा वेकमेट इंडिया लिमिटेड की टीम को मथुरा पुलिस को उक्त संसाधन उपलब्ध कराए जाने हेतु धन्यवाद तथा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया ।
Follow Samachar24