Loading...

राया पुलिस ने तमंचा व कारतूस सहित युवक को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 6 May 2026, 19:55 131 views
Mathura
राया पुलिस ने तमंचा व कारतूस सहित युवक को किया गिरफ्तार
मथुरा जनपद के थाना राया क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, राया पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बुधवार सुबह अभियुक्त विष्णु पुत्र जगदीश, निवासी ग्राम नगला दीपा थाना मांट, को पकड़ लिया पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना राया में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Follow Samachar24