फिरोजाबाद में स्थापित ई०वी०एम०/वी०वी०पैट वेयर हाउस के माह अगस्त, 2025 के मासिक निरीक्षण
Gargachary Times
21 August 2025, 20:51
134 views
Firozabad
जनपदों में स्थापित ई०वी०एम०/वी०वी०पैट वेयर हाउस का मासिक / त्रैमासिक निरीक्षण कर सूचना निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त के क्रम में जिला निर्वाचन कार्यालय, फिरोजाबाद में स्थापित ई०वी०एम० / वी०वी०पैट वेयर हाउस का माह अगस्त, 2025 को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा दिनांक 19-08-2025 को प्रातः 10.30 बजे मासिक निरीक्षण किया जाना था, परन्तु किसी कारणवश निरीक्षण नहीं हो सका। जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा मासिक निरीक्षण अब दिनांक 22-08-2025 को प्रातः 10.15 बजे किया जायेगा।
अतः आप ई०वी०एम०/वी०वी०पैट वेयर हाउस के माह अगस्त, 2025 के मासिक निरीक्षण के दौरान निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होते हुये सूचना मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र०, लखनऊ को समय से भिजवाना सुनिश्चित करें।