Loading...

नगर पंचायत ने ब्रज चौरासी कोस मार्ग से हटवाया अतिक्रमण

Gargachary Times 7 May 2026, 18:53 115 views
Mathura
नगर पंचायत ने ब्रज चौरासी कोस मार्ग से हटवाया अतिक्रमण
राया में अधिक मास प्रारम्भ होने के चलते नगर पंचायत प्रशासन द्वारा गुरुवार को ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अधिशासी अधिकारी शिवकुमार ने भारी पुलिस बल के साथ बलदेव मार्ग, सादाबाद मार्ग, हाथरस मार्ग एवं मांट मार्ग पर सड़क के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा किए गए अस्थायी एवं स्थायी अतिक्रमण को हटवाया। नगर पंचायत प्रशासन ने सड़क किनारे रखे सामान, टीनशेड, ठेले एवं अन्य अवरोधों को हटाते हुए मार्ग को साफ कराया। अधिशासी अधिकारी ने व्यापारियों एवं अस्थायी अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए भविष्य में सड़क पर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा
Follow Samachar24