अवैध शराब व आयुद्ध अधिनियम से सम्बन्धित 09 अभियोगों के कुल 08 अवैध असलहा व 13 जिन्दा / 2 खोखा कारतूस का नियमानुसार विनिष्टीकरण किया गया
Gargachary Times
7 May 2026, 20:07
3 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में चलाये जा रहे माल निस्तारण अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 07.05.2026 को थाना नगला सिंघी पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद से आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 06 अभियोगों के 40 लीटर अवैध शराब व आयुद्ध अधिनियम से सम्बन्धित 09 अभियोगों के कुल 08 अवैध असलहा व 13 जिन्दा / 2 खोखा कारतूस के विनिष्टीकरण का आदेश प्राप्त कर क्षेत्राधिकारी टूण्डला, नायब तहसीलदार तहसील टूण्डला के उपस्थिति में निस्तारण की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी कर नियमानुसार विनिष्टीकरण किया गया ।