Loading...

थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा चैंकिंग के दौरान नाजायज गांजा मय थैला कुल वजन 931 ग्राम के साथ अभियुक्त सुमित को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 7 May 2026, 20:08 3 views
Firozabad
थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा चैंकिंग के दौरान नाजायज गांजा मय थैला कुल वजन 931 ग्राम के साथ अभियुक्त सुमित को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद महोदय के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के कुशल नेतृत्व में थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06/05/2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सुमित पुत्र अशोक कुमार निवासी सरस्वती नगर टूण्डला थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद को मय नाजायज गांजा मय थैला कुल वजन 931 ग्राम के गिरफ्तार किया गया । दिनांक 06/05/2026 को थाना टूण्डला पुलिस टीम दीपा चौराहा पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चैकिंग कर रही थी कि दौराने चैकिंग मुखबिर की सूचना कि एक व्यक्ति जो सेंट्रल कलोनी में खाली मैदान मे झाड़ियो में बने पुराने मंदिर के पास खड़ा है, जिसके पास नाजायज गांजा है । मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सुमित पुत्र अशोक कुमार निवासी सरस्वती नगर टूण्डला थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद को सेन्ट्रल कलोनी में खाली मैदान में झाड़ियों में बने पुराने मंदिर के पास थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद से मय नाजायज गांजा मय थैला कुल वजन 931 ग्राम के गिरफ्तार किया गया । बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर थाना टूण्डला पर मु0अ0सं0 0214/26 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस.एक्ट पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Follow Samachar24