कल्याण सिंह की चौथी पूण्यतिथि पर स्याना में श्रद्धांजलि कार्यक्रम
Gargachary Times
21 August 2025, 20:52
368 views
Bulandshahr
बुलंदशहर स्याना में हिंदू हृदय सम्राट परम श्रद्धेय बाबूजी कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर अपना दल एस बुलन्दशहर परिवार के सदस्यों ने स्याना में बाबू जी कल्याण सिंह स्थित पार्क में बाबू जी कल्याण सिंह जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की इस मौके पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अपना दल एस बुलन्दशहर के जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने कहा "सुशासन के प्रतीक, पद्म विभूषण श्रद्धेय बाबू जी कल्याण सिंह जी ने उत्तर प्रदेश में भय मुक्त और अपराध-मुक्त शासन की नींव रखकर, कल्याण सिंह जी ने प्रदेश को प्रगति के पथ पर अग्रसर बनाया था उन्होंने सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत की पुनर्स्थापना के लिए कभी मूल्यों से समझौता नहीं किया और इसके लिए सत्ता को त्यागने से भी पीछे नहीं हटे। संगठन से सरकार तक सुशासन व लोककल्याण की नींव रखने वाले बाबूजी का व्यक्तित्व व कृतित्व हर एक राष्ट्रप्रेमी की स्मृति में बसा रहेगा जिला अध्यक्ष ने कहा प्रखर राष्ट्रवाद व सुशासन के जीवंत प्रतीक, लोकप्रिय जननेता, असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, पद्मविभूषण से सम्मानित श्रद्धेय कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर सभी पार्टी कार्यकर्ता उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते है।
इस अवसार पर राजकुमार भुर्जी जिला अध्यक्ष अपना दल एस बुलन्दशहर,ललित लोधी जिला सचिव,हरेंद्र लोधी उर्फ भोला भैया,सतीश लोधी,अमित लोधी,जितेंद्र कुमार लोधी जिला उपाध्यक्ष चिकित्सा मंच,शिवम राजपूत, डॉ प्रशांत माहुर,प्रदीप लोधी,शीशपाल सिंह लोधी,नितिन लोधी,अजय लोधी,विपिन लोधी,राहुल कुमार,रवि,अर्जुन लोधी,तुषार लोधी,कौशल कुमार,गोपाल शर्मा जिला अध्यक्ष बौद्धिक मंच,राजू सैन,मोहित शर्मा जिला उपाध्यक्ष,पुरूषोतम सैन जिला उपाध्यक्ष,कृष्ण कुमार जिला महासचिव,राकेश कुमार,दीपक गौतम विधान सभा अध्यक्ष स्याना,गंगाशरण चौहान,कपिल गौतम जोन अध्यक्ष, लक्ष्मण भुर्जीआदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।क्षत्रिय लोधी युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अमित लोधी जी ने अपना दल एस बुलन्दशहर के जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी जी को बाबू जी कल्याण सिंह जी की मूर्ति भेट की।