डीएम संतोष कुमार शर्मा ने विकास खण्ड दूण्डला स्थित बृहद गौशाला मदावली की औचक निरीक्षण किया
Gargachary Times
7 May 2026, 20:12
6 views
Firozabad
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने विकासखंड टूंडला स्थित वृहद गौशाला मदावली का औचक निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य और अपर जिलाधिकारी विशु राजा के साथ किया, निरीक्षण के दौरान गौशाला में अभिलेखों के रख-रखाव में कमियां पाए जाने पर जिलाधिकारी ने इस गौशाला का संचालन कर रही एवरग्रीन फाउंडेशन के प्रति कड़ा रोष व्यक्त किया और उन्हें सख्त चेतावनी दी, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को बताया गया कि यहां पर कुल 478 गोवंश संरक्षित हैं, जिनमें 154 नर और 324 मादा है, जिलाधिकारी ने पशुओं के प्रबंधन हेतु निम्नलिखित निर्देश दिए।
1-सभी गोवंशों का आयु के अनुसार सर्वे कराया जाए, ताकि उनकी मृत्यु दर का सटीक उत्तर मिल सके और समय पर उनका उपचार सुनिश्चित हो।
2-बीमार पशुओं को अलग वार्ड में रखकर उपचार किया जाए।
3-कमजोर गौवंशांें को चिन्हित कर उन्हें अलग रखा जाए, ताकि उनके स्वास्थ्य के अनुरूप विशेष पौष्टिक आहार दिया जा सके।
4-जिलाधिकारी ने कहा कि कोई गोवंश घायल होता है, तो संक्रमण से बचाने के लिए उन पर जाली लगाई जाए, ताकि उन्हें कीड़े मकोड़े तथा पशु-पक्षी परेशान न कर सके।
निरीक्षण के दौरान सफाई की लचर व्यवस्था देखकर जिलाधिकारी ने एवरग्रीन फाउंडेशन को फटकार लगाते हुए कहा कि ‘‘गोवंश हमारी आस्था का प्रतीक है, इन्हें केवल आय का जरिया न बनाएं, जब तक उनके प्रति ममता का भाव नहीं होगा तब तक सच्ची सेवा संभव नहीं है‘‘।
जिलाधिकारी ने मदावली गौशाला को ग्रीन गौशाला के रूप में विकसित करने का विजन साझा किया, जिलाधिकारी ने कहा कि गौशाला को आधुनिक बनाने के लिए एस0एफ0सी0 फंड का उपयोग किया जाए, कंट्रोल रूम में बड़ी स्क्रीन लगाई जाए, ताकि सभी सी0सी0टी0वी0 कैमरांे के माध्यम से गौवंशों की निगरानी प्रभावी ढंग से हो सके, आपद स्थिति से निपटने हेतु इंवर्टर लगाया जाए, साथ ही खण्ड विकास अधिकारी यहंा पर गौबर गैस प्लांट लगवाऐं।
साथ ही यह भी निर्देश दिए कि सी0सी0टी0वी0 कैमरे कभी बंद न होने चाहिए, गौवंशों का आवक-जावक रजिस्टर व्यवस्थित न होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए की कोई भी निराश्रित गौवंश सड़कों पर नहीं दिखना चाहिए, उन्हें तत्काल गौशालाओं में संरक्षित किया जाए, निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने विधि-विधान से गौ पूजन किया और गोवंशों को गुड़ खिलाकर सेवा का संदेश दिया। इस दौरान उप जिलाधिकारी अंकित वर्मा, परियोजना निदेशक सुभाष चन्द्र त्रिपाठी और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आदि उपस्थित रहें।