राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु बैठक सम्पन्न
Gargachary Times
7 May 2026, 20:12
5 views
Firozabad
फिरोजाबाद /उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09.05.2026 के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक वादों के निस्तारण के उद्देश्य से फिरोजाबाद जनपद न्यायालय परिसर, फिरोजाबाद में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फिरोजाबाद डॉ. बब्बू सारंग की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में अपर जिलाधिकारीगण, पुलिस अधीक्षक नगर, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ए.आर.टी.ओ.), अपर नगर आयुक्त, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये तथा अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर विशेष बल दिया गया, जिससे आमजन को त्वरित, सुलभ एवं सस्ता न्याय प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फिरोजाबाद की सचिव सुश्री योगेश शिवा द्वारा अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व एवं उसकी उपयोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री देव दत्त द्वारा समस्त विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अधिकाधिक प्रकरणों को राष्ट्रीय लोक अदालत में संदर्भित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान किये जाने का आश्वासन भी दिया गया।