Loading...

दबँगो द्वारा सरकारी चकरोड पर किया जा रहा है पेट्रोल पंप का निर्माण

Gargachary Times 8 May 2026, 20:45 43 views
Mathura
दबँगो द्वारा सरकारी चकरोड पर किया जा रहा है पेट्रोल पंप का निर्माण
मामला गोवर्धन तहसील के राधाकुंड क्षेत्र का है जहां मौजा राधाकुंड के चक रोड संख्या 1863 पर भूमाफिया मुरारी द्वारा पेट्रोल पंप का निर्माण किया जा रहा था है जो अवैध है जिसकी शिकायत लेकर दर्जनों किसान आज दिनांक 8 मई 2026 को एसडीएम कार्यालय पहुंचे और लिखित प्रार्थना पत्र देकर चक रोड पर हो अवैध पेट्रोल पंप निर्माण कार्य को रुकवा कर चकरोड को खाली कराने की गुहार लगाई जिस पर सुनवाई करते हुए एसडीएम गोवर्धन ने तुरन्त निर्माण रुकवा कर चकरोड खाली कराने का अधीनस्थ अधिकारियों तहसीलदार , नायब तहसीलदार,कानूनगो और लेखपाल को आदेश दिया है किसानों का कहना है कि हम सन 2020 से इस चक रोड पर दबंग द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत प्रशासन को लिखित प्रार्थना पत्र देकर कर रहे हैं और एक टीम गठित भी हुई जिसे 27 अप्रैल 2026 को उक्त प्रकरण के निस्तारण की जानकारी एसडीएम गोवर्धन को देनी थी मगर सब कागजों में सिमट कर दब गया किसानों ने आशा जताई है कि वर्तमान एसडीएम गोवर्धन इस समस्या को गंभीरता से लेते हुई जरूर निराकरण कर दबंग के खिलाफ कार्यवाही करेंगे और योगी सरकार में भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान को जारी रखेंगे
Follow Samachar24