डीएम संतोष कुमार शर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी के साथ शहरी यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से सुहाग नगर चौराहे से सुभाष चौक तक स्थलीय निरीक्षण किया गया
Gargachary Times
8 May 2026, 20:48
102 views
Mathura
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ शहरी यातायात को सुगम बनाने के उददेेश्य से सुहाग नगर चौराहे से सुभाष चौक तक निर्माणाधीन महत्वपूर्ण उपरगामी सेतु का आज स्थलीय निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान परियोजना की प्रगति, तकनीकी गुणवत्ता और साइट पर मजदूरों की सुरक्षा को लेकर कडे़ निर्देश दिए, निरीक्षण के दौरान सेतु निगम के अधिकारियों ने परियोजना की वर्तमान स्थिति से जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए बताया कि इसकी कुल लम्बाई 1291.69 मी0 है, इस परियोजना 72.70 करोड़ की लागत से बन रही है, इसको बनाने का कार्य 30 मार्च 2025 को शुरू किया गया और इसे 31 मार्च 2027 तक पूरा करना है, अभी तक 62 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी इस बात पर बेहद नाराज हुए जब उन्होने निर्माण स्थल पर कार्यरत मजदूरों को बिना हेलमेट के काम करते हुए देखा जिलाधिकारी ने सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि ‘‘विकास कार्य जितना महत्वपूर्ण है, उससे कही अधिक महत्वपूर्ण वहां काम कर रहे, मजदूरों का जीवन और सुरक्षा है। सुरक्षा मानकों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त् नही किया जाएगा, सुनिश्चित करें कि प्रत्येक मजदूर अनिवार्य रूप से हेलमेट और सुरक्षा उपकरणांे का प्रयोग करें‘‘।
जिलाधिकारी ने कार्य की गति और पारदर्शिता को लेकर निर्देश दिए कि परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने हेतु कार्याें में तेजी लाए, ताकि जनता को आवागमन में हो रही असुविधाओं से शीघ्र निजात मिल सकें।
निर्माण कार्य की तकनीकी शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए किसी दक्ष थर्ड पार्टी से तकनीकी परीक्षण कराए जाए, निरीक्षण के दौरान सेतु निगम व सम्बन्धित अधिकारियों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें।