Loading...

मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें लक्ष्मी नारायण चौधरी द्वारा सेल्फ एन्यूमरेशन स्वगणना किया गया

Gargachary Times 8 May 2026, 20:49 57 views
Mathura
मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें  लक्ष्मी नारायण चौधरी  द्वारा सेल्फ एन्यूमरेशन  स्वगणना किया गया
मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें लक्ष्मी नारायण चौधरी द्वारा सेल्फ एन्यूमरेशन स्वगणना किया गया। उप जिलाधिकारी छाता वैभव गुप्ता ने मंत्री को डिजिटल जनगणना प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्हें बताया गया कि इस बार जनगणना पूर्णतः डिजिटल माध्यम से दो चरणों में संपन्न की जाएगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण (House Listing) तथा द्वितीय चरण में जनगणना कार्य किया जाएगा। जनगणना- 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना होगी। दिनांक 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक आम-जनमानस द्वारा स्वगणना पोर्टल के माध्यम से अपनी गणना ऑनलाइन की जा सकती है, जिसका लिंक se.census.gov.in है। प्रदेश में जनगणना का प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य दिनांक 22 मई 2026 से 20 जून 2026 के मध्य संपादित किया जाएगा। मंत्री ने सभी जनपदवासियों से स्व गणना करने का आग्रह किया। मंत्री ने जनगणना के महत्व, देश के विकास एवं योजनाओं के निर्माण में इसकी उपयोगिता के बारे में आम जनमानस में आधिकाधिक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में विधायक बल्देव पूरन प्रकाश द्वारा ऑनलाइन स्व-गणना की गई। माननीय ब्लॉक प्रमुख विकास खंड छाता द्वारा स्व गणना का कार्य किया गया।
Follow Samachar24