Loading...

थाना रामगढ पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त जलालउद्दीन को अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार

Gargachary Times 8 May 2026, 20:49 82 views
Firozabad
थाना रामगढ पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त जलालउद्दीन को अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा चैंकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त जलालउद्दीन पुत्र अकबर खां निवासी अमीम भाई की पुलिया के पास हसमत नगर थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद को 01 अवैध चाकू सहित बिजली घर के पीछे आवासीय कालोनी यूपीएसआईडीसी रोड के पास थाना रामगढ से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना रामगढ़ पर मु0अ0सं0 287/2026 धारा 04/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Follow Samachar24