Loading...

थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा चोरी/नकबजनी करने वाले अभियुक्त पवन को मय चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार

Gargachary Times 8 May 2026, 20:50 88 views
Mathura
थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा चोरी/नकबजनी करने वाले अभियुक्त पवन को मय चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे द्वारा चोरी/नकबजनी/लूट से सम्बन्धित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर फिरोजाबाद के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के निकट नेतृत्व में थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा दिनांक 08/05/2026 को अभियुक्त पवन पुत्र किशनस्वरुप निवासी ग्राम जरौली कलाँ थाना टूण्डला फिरोजाबाद उम्र करीब 19 वर्ष को मय 2 देशी घी के डिब्बे जिनमें से एक दीप ब्रान्ड एक किलो वाला व दूसरा आनन्द ब्रान्ड 500 ग्राम वाला , एक फैयर लवली क्रीम , एक शान्ति आंवला तेल की बोतल,पांच साबुन लक्स, चार साबुन डिटोल कम्पनी के व एक एनबी कम्पनी की सेन्ट की शीशी तथा 5700/- रुपये चोरी के गिरफ्तार किया गया है । वादी मुकदमा श्री सत्यवीर सिंह पुत्र श्री स्व0 महताव सिंह नि0 ग्राम जरौली कलाँ थाना टूण्डला फिरोजाबाद की तहरीर के आधार पर अभियुक्त पवन पुत्र किशनस्वरुप नि0 ग्राम जरौली कलाँ थाना टूण्डला फिरोजाबाद द्वारा दुकान मे लगे रोशनदान को तोडकर 2 देशी घी के डिब्बे जिनमें से एक दीप ब्रान्ड एक किलो वाला व दूसरा आनन्द ब्रान्ड 500 ग्राम वाला , एक फैयर लवली क्रीम , एक शान्ति आंवला तेल की बोतल,पांच साबुन लक्स व चार साबुन डिटोल कम्पनी के व एक एनबी कम्पनी की सेन्ट की शीशी तथा 5700/- रुपये चोरी कर भागते हुये को पकड कर थाने लाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 216/2026 धारा 331(4)/305/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । अभियुक्त को मय चोरी के माल के वादी मुकदमा से कब्जे पुलिस में लिया गया । अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
Follow Samachar24