Loading...

थाना सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त दुर्वेश को अवैध असलहा सहित किया गया गिरफ्तार

Gargachary Times 8 May 2026, 20:50 85 views
Firozabad
थाना सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त दुर्वेश को अवैध असलहा सहित किया गया  गिरफ्तार
आदित्य लांग्हे द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के कुशल नेतृत्व में थाना सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा तिलियानी अन्डर पास दरिगापुर आमौर पर चैकिंग की जा रही थी । चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति कम्बल ओडे हुए पैदल-पैदल तिलयानी की तरफ से दरिगापुर आमौर की तरफ जाते हुए दिखायी दिया । संदिग्ध होने पर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम दुर्वेश कुमार पुत्र रनवीर सिह निवासी ग्राम दरिगापुर आमौर थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद वताया । व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत होने पर तलाशी ली गयी तो अभि0 के कव्जे से 01 अवैध देशी रायफल 315 बोर, 01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर, 04 अवैध जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अवैध खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है । बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर थाना सिरसागंज पर मु0अ0सं0 237/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त दुर्वेश को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
Follow Samachar24