मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब की अध्यक्षता में यातायात से संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्यों की प्रगति व नये चौराहो के सुदृढ़ीकरण के संबंध में बैठक का आयोजन
Gargachary Times
21 August 2025, 20:56
110 views
Lucknow
मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब की अध्यक्षता में यातायात से संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्यों की प्रगति व नये चौराहो के सुदृढ़ीकरण/सौंदर्यीकरण के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आयुक्त कक्ष कार्यालय में आहूत की गई। इस अवसर पर संयुक्त पुलिस आयुक्त श्री बब्लू कुमार, लखनऊ विकास प्राधिकरण (उपाध्यक्ष) श्री प्रथमेश कुमार, नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त व पीडब्लूडी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान मंडलायुक्त को एलडीए के मुख्य अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि ए०के०टी०यू , अटल चौराहा के सुदृढ़ीकरण के समस्त कार्य शतप्रतिशत पूर्ण करा लिया गया है। मेडिकल कालेज चौराहे की रोटरी साइज कम करके, ब्लैक टॉप बढ़ोत्तरी का कार्य पूर्ण करा लिया गया है। टीले वाली मस्जिद मार्ग की रोड वाइंडिंनिग कार्य निर्माणधीन है। लोक बंधु चौराहों व हनीमेन चौराहों के सुदृढ़ीकरण कार्य जैसे ब्लैक टॉप की बढोत्तरी, यूटिलिटी शिफ्टिंग, साइनेज, डिवाइडर कट, यूनिपोल हटाना व रोटरी का आकार कम करना आदि विभिन्न कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि चरक चौराहा, स्वास्थ्य भवन चौराहा व पत्रकार पुरम चौराहा के सुदृढ़ीकरण/सौंदर्यीकरण व अवैध अतिक्रमण हटा कर ब्लैक टॉप की बढ़ोतरी किया जायेगा। उक्त कार्यो का टेंडर करा लिया गया है। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन सिविल कार्यों का टेंडर हो गए है उन कार्यो को बिना विलंब किए हुए प्रारंभ कर दिया जाए।
यातायात व्यवस्था को सुगम व सुदृढ बनाने को लेकर नगर निगम द्वारा छन्नी लाल चौराहा, पासी किला चौराहा, अलकापुरी चौराहा तथा पीडब्लूडी द्वारा पुरैनिया जक्शन, मडियांव जक्शन, निशांतगंज जक्शन व आईक्यू जक्शन और एलडीए द्वारा नरोडा जंक्शन, मवाईया चौराहों आदि विभिन्न चौराहों के सुदृढ़ीकरण/सौंदर्यीकरण कार्य कराया जाएगा।
मंडलायुक्त ने एमडी सिटी ट्रांसपोर्ट को निर्देश देते हुए कहा कि सिटी बसों व टेंपो का संचालन चिन्हित रूटों पर ही कराया जाये। जिससे यातायात व्यवस्था सुगम व सुचारू रूप से चलता रहे। सड़को पर से अवैध अतिक्रमण को हटाने को लेकर नगर निगम, आरटीओ व पुलिस विभाग द्वारा अभियान चलाया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि चिन्हित जंक्शनो के सुदर्णीकरण कार्य प्राथमिकता पर कराते रहे। उन्होंने कहा कि टेम्पो व ई-रिक्शा की पार्किंग निर्धारित स्थल पर ही कराया जाये। अगर संबंधित वाहन अपने पार्किंग स्थल से इधर-उधर खडी या पार्क मिलती हैं तो तत्काल चालान करते हुए आवश्यक कार्रवाई किया जाना सुनिश्चित किया जाए।