Loading...

फिरोजाबाद मे ड्रोन उड़ने की अफवाहों के सम्बंध मे जनपद वासियो से अपील

Gargachary Times 21 August 2025, 20:57 134 views
Firozabad
फिरोजाबाद मे ड्रोन उड़ने की अफवाहों के सम्बंध मे जनपद वासियो से अपील
सोशल मीडिया पर जनपद फ़िरोज़ाबाद में ड्रोन उड़ने की अफ़वाहों के सम्बन्ध में जनपदवासियों से फ़िरोज़ाबाद पुलिस की अपील.... विगत कुछ समय से जनपद में ड्रोन जैसी उड़ती हुई संदिग्ध वस्तु दिखने अथवा चोरों द्वारा ड्रोन उड़ाकर निगरानी किए जाने से सम्बंधित भ्रामक सूचनाएं / अफ़वाहें विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स से प्रसारित की जा रही हैं, जिनका अब तक कोई भी सत्यापित तथ्य / प्रमाण पुलिस को प्राप्त नहीं हुआ है। उक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए फ़िरोज़ाबाद पुलिस द्वारा आमजन से निम्न अपील है...... ड्रोन उड़ने जैसी अफ़वाहों पर विश्वास न करें तथा बिना पुष्टि के कोई भी सूचना सोशल मीडिया पर साझा न करें। जनपद की शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने के उद्देश्य से इस प्रकार की अफ़वाहें फ़ैलाई जा सकती हैं। अतः सोच-समझकर ज़िम्मेदारी के साथ व्यवहार करें। यदि किसी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया या अन्य किसी माध्यम से झूठी, भ्रामक या अफ़वाह फैलाने वाली पोस्ट प्रसारित की जाती है, तो उसके विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की सूचना मिलने पर तत्काल निकटतम थाना / चौकी पर सूचित करें। जनपद पुलिस द्वारा इस सम्बन्ध में पूरी सतर्कता एवं निगरानी रखी जा रही है। समस्त थाना प्रभारियों को सतत पेट्रोलिंग एवं सूचना संकलन हेतु निर्देशित किया गया है। जनपद पुलिस द्वारा अफ़वाह सम्बन्धी कंटेंट पर लगातार सतर्क निगरानी की जा रही है। सर्वेक्षण सम्बन्धी कार्यों हेतु मानकों के अनुरूप ड्रोन का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। फ़िरोज़ाबाद पुलिस आपसे अपील करती है कि सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग झूठी/भ्रामक सूचना अथवा अफ़वाह फ़ैलाने के लिए नहीं, बल्कि सकारात्मक संदेशों व जागरूकता बढ़ाने के लिए करें।
Follow Samachar24