Loading...

अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा का सम्मान समारोह

Gargachary Times 9 May 2026, 21:01 131 views
Firozabad
अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा का सम्मान समारोह
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा द्वारा रविवार 10 मई को मक्खनपुर स्थित अहिल्याबाई गर्ल्स इंटर कॉलेज में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी आगरा मंडल अध्यक्ष कप्तान सिंह राजपूत ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि समारोह में समाज के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा तथा संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मुकेश राजपूत एवं महासभा के प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह राजपूत शामिल होंगे। दोनों अतिथियों द्वारा आगरा मंडल के नवमनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किए जाएंगे। समारोह में समाज की एकता, शिक्षा, संगठन विस्तार और युवाओं की भागीदारी को लेकर विशेष चर्चा भी की जाएगी। इस दौरान देवेंद्र सिंह लोधी, दिनेश लोधी, सुशील पुजारी, हरिओम और सत्येंद्र समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
Follow Samachar24