Loading...

राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक वादों के 12: जोडो का सुलह नामा कराया गया

Gargachary Times 9 May 2026, 21:01 100 views
Firozabad
राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक वादों के 12: जोडो का सुलह नामा कराया गया
फिरोजाबाद। जनपद जीन्यायाधीश डा. बब्बू सारंग की अध्यक्षता में शनिवार सुबह 10 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस विशेष लोक अदालत में जनपद भर के पारिवारिक वादों के 12 से 13 जोड़े का निस्तारण का किया गया है। अदालत परिसर में सुबह से ही वादकारियों और अधिवक्ताओं की भीड़ देखने को मिली। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के दीवानी, फौजदारी, बैंक, विद्युत, पारिवारिक एवं मोटर दुर्घटना से संबंधित मामलों के आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण की व्यवस्था की गई है। लोक अदालत के माध्यम से लोगों को त्वरित एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं न्यायिक अधिकारी योगेश शिवा ने कहा कि लोक अदालत आपसी सहमति से विवादों के समाधान का प्रभावी माध्यम है, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है।
Follow Samachar24