Loading...

पींगरी में ग्रामीण व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा: "आज के बच्चे, कल का भारत" – शत्रुहन लाल

Gargachary Times 9 May 2026, 21:05 148 views
Mathura
पींगरी में ग्रामीण व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा: "आज के बच्चे, कल का भारत" – शत्रुहन लाल
फरह। फरह सूर्या फाउंडेशन की आदर्श गांव योजना के अंतर्गत ब्रज क्षेत्र के श्री शिव कान्वेंट स्कूल गांव पींगरी में चल रहे 10 दिवसीय ग्रामीण व्यक्तित्व विकास शिविर का रविवार को समापन हुआ। समापन समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। शिविर की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन से हुई। पिछले 10 दिनों से चल रहे इस शिविर में बच्चों को कराटे, आर्ट एंड क्राफ्ट, कबाड़ से जुगाड़, चित्रकला, मिट्टी के खिलौने जैसी कई रचनात्मक गतिविधियां कराई गईं। बौद्धिक सत्र में आदर्श घर, विद्यार्थी के गुण, सुरक्षा, भारत का नक्शा, स्वास्थ्य के बिंदु आदि विषयों की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि एडवोकेट विक्रम सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिविर में जो सीखा है उसे हमेशा याद रखें। साक्षर समाज से ही देश का विकास होगा और भविष्य सुनहरा बनेगा। उन्होंने बच्चों से शिक्षा के साथ संस्कार अपनाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि एवं सूर्या फाउंडेशन के जोन प्रमुख शत्रुहन लाल कश्यप ने कहा कि "आज के बच्चे कल का भारत हैं"। उन्होंने कहानी के माध्यम से बच्चों को एकता का संदेश दिया। ग्रामीणों, माताओं और बहनों से बच्चों के सकारात्मक कार्यों में सहभागी बनने की अपील की। श्री शिव कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक डॉ. एस. के. गर्ग ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। सूर्या फाउंडेशन के क्षेत्र प्रमुख आदर्श मिश्रा ने संस्था के प्रकल्पों एवं कार्यों की जानकारी दी। ग्राम प्रधान थान सिंह ने सभी अतिथियों और आयोजकों का आभार जताया। समारोह में सुंदर सिंह, देवेंद्र सिंह, कृष्णा जी, देव अग्रवाल, कोमल सिंह, विराट जी, लव लवानिया, राजकुमार झा, पायल कुमारी, आरती कुमारी, मुकेश शर्मा, भगवतस्वरूप, योगेंद्र चौहान, निशांत अमोरिया, सौम्य सिंह, रूबी चौहान, रवीना सिंह, वेदप्रकाश, राखी तरकर सहित 100 शिविरार्थी और 400 से अधिक ग्रामीण व बच्चे मौजूद रहे।
Follow Samachar24