Loading...

नीति आयोग भारत सरकार की टीम द्वारा कस्तूरवा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय मे किया भ्रमण

Gargachary Times 21 August 2025, 20:59 71 views
Firozabad
नीति आयोग भारत सरकार की टीम द्वारा कस्तूरवा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय मे किया भ्रमण
फिरोजाबाद में नीति आयोग भारत सरकार की टीम द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में भ्रमण किया गया भ्रमण के दौरान छात्राऐं टीम द्वारा बालिकाओं एवं स्टाफ से संवाद किया गया उनके द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं शिक्षण कार्य एवं उनकी दिनचर्या आदि के बारे में विस्तृत चर्चा की गयी टीम द्वारा विद्यालय में साफ-सफाई एवं वस्तुओं के रखरखाव आदि की सराहना की गयी इसके पश्चात् ब्लॉक संसाधन केन्द्र फिरोजाबाद में चल रहे एफ०एल०एन० प्रशिक्षण में प्रशिक्षक एवं प्रतिभागी शिक्षक प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण के उद्देश्य को समझा, प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त छात्र/छात्राओं को होने वाले लाभ एवं उनके शिक्षण स्तर में होने वाले लाभ आदि के बारे में विस्तृत चर्चा की उनके द्वारा प्रशिक्षण में शिक्षक प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन किया गया। इस दौरान परियोजना निदेशक महोदय श्री सुभाष चन्द्र त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री आशीष कुमार पाण्डेय, खण्ड शिक्षा अधिकारी फिरोजाबाद, श्री ओमप्रकाश अकेला, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा श्री अजय कुमार, ए०आर०पी०, के०आर०पी० आदि सभी उपस्थित रहे।
Follow Samachar24