मदर्स डे पर वृद्ध माताओं का सम्मान, महिलाओं को किया जागरूक
Gargachary Times
9 May 2026, 21:14
117 views
Agra
आगरा। मातृ शक्ति के सम्मान, सुरक्षा एवं संवेदनशीलता के संकल्प के साथ मदर्स डे के अवसर पर सिकंदरा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रामलाल वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्ध माताओं को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया तथा उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल श्रीमती पूनम सिरोही, डॉ. ब्लॉसम प्रकाश एवं डॉ. मनीष गुरुदत्ता ने सहभागिता की। अतिथियों ने मातृ शक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया।
इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही महिला संबंधी अपराधों के प्रति सतर्क रहने एवं जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने वृद्ध माताओं के सम्मान की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।