प्रशासन के द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों को वितरण की राहत सामग्री
Gargachary Times
21 August 2025, 21:01
225 views
Mathura
लगातार बढ़ रहे जलस्तर से जनपद में कई गांव प्रभावित हो रहे हैं जिसमें महावन क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला अकोस में यमुना नदी के जल से गांव के रास्ते का काटन हो गया है। मथुरा प्रशासन की तरफ से सभी गांव वासियों के लिए खाना, पीना, भोजन आदि की सुविधा लगातार की जा रही है। इस दौरान मथुरा प्रशासन के द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री वितरण की गई।
जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, बलदेव क्षेत्र के विधायक पूर्ण प्रकाश, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज कुमार वर्मा, महावन तहसील की उप जिलाधिकारी कंचन गुप्ता, आदि के द्वारा गांव का निरीक्षण किया गया और स्थिति का मौके का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने गांव वासियों से वार्ता की और सभी को यमुना नदी से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए प्रशासन कटिबंध है बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा। और उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव वासियों की हर संभव मदद की जाए। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने गांव वासियों को अवगत कराया कि गांव के लिए ओवरब्रिज का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। यमुना नदी का जलस्तर कम होने एवं शासन से स्वीकृति मिलने के उपरांत कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा ।जिससे एक पक्की सड़क का निर्माण हो सकेगा और आवागमन की जो समस्या उत्पन्न हो रही है उससे निजात मिलेगी।