Loading...

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ मात्रृ दिवस का प्रोग्राम

Gargachary Times 10 May 2026, 20:15 1 views
Mathura
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ मात्रृ दिवस का प्रोग्राम
मथुरा -अड़ींग मथुरा मार्ग स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज अड़ींग में छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मात्र दिवस सम्मान समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इसी शैक्षिक सत्र में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं की माताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में मां शब्दों की महिमा पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शुचि खंडेलवाल,आयुषी सिंघल,गीता, वर्षा,रेनू , खुशबू शर्मा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन अंजूलता शुक्ला द्वारा किया गया वहीं प्रधानाचार्या मीना पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी मेधावी छात्राओं एवं उनकी माताओं को बधाई दी।
Follow Samachar24