Loading...

गोवर्धन बस स्टैंड पर रोडवेज बस की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

Gargachary Times 10 May 2026, 20:15 1 views
Mathura
गोवर्धन। रविवार सुबह गोवर्धन बस स्टैंड पर एक दर्दनाक हादसे में रोडवेज बस की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान करीब 80 वर्षीय पतरी के रूप में हुई है, जो पिछले लगभग 10 वर्षों से गोवर्धन बस स्टैंड पर रहकर अपना जीवन यापन कर रही थीं। बताया गया है कि महिला मूल रूप से घांगौली टप्पल, जिला अलीगढ़ की निवासी थीं। उनका एक बेटा है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है और वर्तमान में फतेहपुर सीकरी स्थित एक आश्रम में रह रहा है। बताया जाता है कि महिला की रिश्तेदारी भवनपुरा गांव निवासी ऋषिपाल के यहां थी, जहां वह उनकी नानी लगती थीं। रविवार सुबह करीब 9 बजे अचानक महिला रोडवेज बस के पीछे के पहिए की चपेट में आ गईं। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भवनपुरा निवासी ऋषिपाल, कृष्णपाल सहित अन्य लोगों ने थाना पुलिस को तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Follow Samachar24