श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन हुआ नंद उत्सव का आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं नन्द उत्सव का लिया आनंद
Gargachary Times
10 May 2026, 20:16
162 views
Dharam
बलदेब: बलदेव के कस्बा अमीरपुर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आज चौथा दिन है,जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भागवत रूपी ज्ञान का प्रसाद ग्रहण किया।इसी अवसर पर अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष जगदीश प्रसाद व उनके साथ आये सभी लोगों ने भागवत आचार्य का माला पटुका से सम्मान किया।
कथा भागवत प्रवक्ता आचार्य सोलंकी शास्त्री ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव जीवन को धर्म, प्रेम और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाली दिव्य साधना है।
इस अवसर पर परीक्षित वीरेंद्र सिंह व उनकी पत्नी कृष्णा देवी, जगदीश प्रसाद अग्रवाल,शुभास अग्रवाल,मनोज अग्रवाल,सुनील पांडेय ,जगदीश फौजी, अनिल अग्रवाल ,गोविन्द अग्रवाल ,शिवा अग्रवाल, तुलसी राम, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।