Loading...

स्कूली बच्चों की सुरक्षा हेतु बैठक का आयोजन

Gargachary Times 21 August 2025, 21:03 119 views
Lucknow
स्कूली बच्चों की सुरक्षा हेतु बैठक का आयोजन
मंडलायुक्त डॉ० रोशन जैकब ने स्कूलों बच्चों की सुरक्षा हेतु लखनऊ स्मार्टसिटी द्वारा संचालित मिशन भरोसा परियोजना की प्रगति जानने और इसके कार्यान्वयन को और बेहतर बनाने के लिए आयुक्त कक्ष कार्यालय में मीटिंग आहूत की। इस अवसर पर ज्वाइंट कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) श्री बब्लू कुमार, नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार, आरटीओ प्रवर्तन श्री प्रभात कुमार पांडे, ज्वाइंट सेक्रेटरी एजुकेशन श्री प्रदीप कुमार सिंह, मिशन भरोसा निदेशक श्री आलोक सिंह, जनरल मैनेजर श्री अजय सिंह, अपर नगर आयुक्त श्री ललित कुमार उपस्थित रहे। मंडलायुक्त द्वारा सभी उपस्थित अधिकारियों को सूचित किया गया कि भरोसा पोर्टल पर 5200 स्कूली गाड़ियां, 2545 स्कूली वाहन चालक, 197 कंडक्टर/हेल्पर, 470 स्कूल रजिस्टर्ड हैं। लगभग 1000 वाहन चालकों को पुलिस द्वारा चरित्र सत्यापन और आरटीओ द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस सत्यापन कराने के उपरांत मिशन भरोसा स्मार्ट कार्ड प्रदान किया जा चुका हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 500 वाहन चालकों का पुलिस सत्यापन रिजेक्ट हुआ हैं, जिसमें से आपराधिक मामलों वाले चालकों को अलग करके बचे हुए चालकों का पुनः पुलिस वेरिफिकेशन कराया जायेगा। कमिश्नर महोदया द्वारा पुलिस और मिशन भरोसा टीम को निर्देश दिए गए कि upcop पर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया आरम्भ करने से पहले थानावर सत्यापन के लिए प्रतीक्षारत चालकों की सूचि बनाकर पुलिस थानों को भेजे जिससे कि पुलिस को पता रहे कि upcop पर आने वाले एप्लीकेशन स्कूली बच्चों की सुरक्षा से संबंधित हैं। मंडलायुक्त ने आरटीओ को निर्देश दिए कि मिशन भरोसा टीम द्वारा संकलित स्कूली वाहनों का पूरा डेटा लेकर उनका फिटनेस, रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, permit इत्यादि का सत्यापन कर मिशन भरोसा टीम को सूचित करे । मंडलायुक्त द्वारा पुलिस और आरटीओ दोनों को निर्देश दिए गए कि स्कूली वाहनों की चेकिंग के दौरान चालकों के पास भरोसा कार्ड हैं कि नहीं, इसकी गहन जांच हो और ऐसे चालकों की जानकारी एकत्र कर भरोसा टीम द्वारा उनका सत्यापन कराया जाए। इसी प्रकार स्कूली वाहनों पर मिशन भरोसा स्टिकर है कि नहीं इसकी भी जांच हो और उनका भी भरोसा टीम और आरटीओ के माध्यम से सत्यापन होकर गाड़ियों पर स्टिकर चिपकाए जाए। मंडलायुक्त ने ज्वाइंट सेक्रेटरी एजुकेशन और dios लखनऊ को निर्देश दिए कि स्कूलों को भरोसा परियोजना में भाग लेने के पत्र और अन्य माध्यम से प्रोत्साहित करे।
Follow Samachar24