ट्रैक्टर पर बैठकर निकले मथुरा के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, जल भराव के क्षेत्र का किया निरीक्षण
Gargachary Times
21 August 2025, 21:21
236 views
Mathura
मथुरा जनपद में जमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर से कई गांव प्रभावित हो गए हैं ।
कुछ गांव के रास्तों का आवागमन बंद हो गया है तो कई किसानों की फसलें जलमग्न हो गई हैं। मथुरा के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह बढ़ते जल स्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
जलस्तर के बढ़ने से किसी को कोई दिक्कत ना हो जिसके लिए वह लगातार जलभराव वाले क्षेत्रों निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान मथुरा के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने महावन क्षेत्र में ट्रैक्टर पर बैठकर जल भराव वाले क्षेत्र का निरीक्षण किया । जिनके साथ में अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज कुमार वर्मा ट्रैक्टर पर मौजूद रहे। ट्रैक्टर पर बैठकर निकले डीएम और एडीएम ने जल भराव के क्षेत्र का जायजा लिया। जिला अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए की पानी के आसपास वाले गांव में निरंतर एलाउंसमेंट करते रहें। नियमित दूरी पर चेतावनी के साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उप जिला अधिकारी महावन कंचन गुप्ता को क्षतिग्रस्त मकानों एवं जल भराव वाले खेतों का सर्वे ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा सर्वे के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । सभी को नियम अनुसार मुआवजा दिया जाएगा कोई भी छूटना नहीं चाहिए।
वहीं उन्होंने कहा कि जनपद के अधिकारियों के द्वारा निरंतर भ्रमणशील रहकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया जा रहा है। मथुरा प्रशासन के द्वारा सभी की हर संभव मदद की जाएगी।