थाना नगला सिंघी पुलिस टीम द्वारा जुआ/सट्टा खेलते हुए 03 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
Gargachary Times
11 May 2026, 20:58
102 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के कुशल नेतृत्व में थाना नगला सिंघी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्तगण 1. साहब सिंह पुत्र स्व0 नत्थीलाल 2. राजेन्द्र बघेल पुत्र महाराज सिंह 3. सत्यवीर पुत्र गोपीचन्द निवासीगण ग्राम गदलपुरा थाना नगला सिंघी जनपद फिरोजाबाद को महीपाल बघेल के ट्यूबेल के पीछे ग्वारई रोड पर ताश पत्तों से हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।