गाँव मेँ पानी की निकासी न होने से गुस्साए किसानों ने किया तहसील का घेराव
Gargachary Times
22 August 2025, 20:48
150 views
Mathura
गोवर्धन तहसील में अचानक सैकड़ो किसानों ने आकर घेराव कर लिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे पुरा तहसील हक की लड़ाई के नारों से गूंज उठा मीडिया द्वारा बातचीत करने पर किसानों और समाजसेवियों ने बताया कि हमारे हमारे खेतों और रास्तों में पानी भर गया है और अब तो हद हो गई पानी घरों तक पहुंच गया और घरों में दरार पड़ गई है एक दो मकान गिर भी चुके हैं हम अपनी समस्या को लेकर लगभग 5 दिन पहले यूपी जिला अधिकारी गोवर्धन से मिले जिनके द्वारा हमें आश्वासन मिला कि जल्द ही पानी की निकासी तीन दिन के अंदर कर दी जाएगी और जो नुकसान हुआ है उसका भी मुआवजा आपको पहुंचा दिया जाएगा मगर प्रशासन के फायदे झूठ साबित हुए केवल फॉर्मेलिटी के लिए ही वहां कुछ प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मगर ना तो पानी निकला और नाही नुकसान की भरपाई हुई आज हम सब किसान महिला पुरुष बुजुर्ग तहसील में पहुंचे हैं ताकि अपना दुखड़ा सुना सकें मगर यहां यूपी जिला अधिकारी मैडम नहीं मिली है कोई बात नहीं अब हम यहां जब तक मैडम नहीं आएंगे यूं ही भूखे प्यासे बैठे रहेंगे देखना होगा कब तक प्रशासन हमारी हमारे घरों खेतों और समस्याओं की सुधि नहीं लेता है महिला किसान नेता विनोदी ने चेतावनी दी की अगर यहां हमारी बात नहीं सुनी तो हम डीएम ऑफिस जाएंगे कार्यालय लखनऊ जाएंगे अगर वहां भी हमारी सुनवाई नहीं होती है तो हम सड़कों पर उतरेंगे विधानसभा का घेराव करेंगे एडवोकेट अंजलि सैनी ने भी शासन प्रशासन को कड़े शब्दों में चेतावनी दी अब किसान अपने हक की लड़ाई लड़ना जानता है अब किस चुप नहीं बैठेगा किस प्रदेश व्यापी आंदोलन पर भी उतर सकते हैं पीड़ित महिला और पुरुष किसानों ने भी अपना दर्द बताया