महाराणा प्रताप जयंती पर गोवर्धन में निकली भव्य शोभायात्रा
Gargachary Times
12 May 2026, 21:22
127 views
Mathura
गोवर्धन। महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर सोमवार को गोवर्धन कस्बे में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में समाज के लोग, युवा एवं गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।
शोभायात्रा डीग अड्डे से प्रारंभ होकर परिक्रमा मार्ग सहित कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः डीग अड्डे पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल लोग महाराणा प्रताप के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति और वीरता के भाव से गूंज उठा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मेघश्याम सिंह, रालोद के वरिष्ठ नेता कुँवर नरेंद्र सिंह, पंकज ठाकुर, भारत सिंह, थाना सिंह, गोपी ठाकुर, श्याम ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, विष्णु ठाकुर, ललित ठाकुर, राजा ठाकुर, करण ठाकुर, प्रशांत ठाकुर, अजय ठाकुर तथा इंद्रजीत भूरा पहलवान सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि महाराणा प्रताप केवल एक वीर योद्धा ही नहीं, बल्कि स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और त्याग के प्रतीक हैं। उनके आदर्श आज भी युवाओं को प्रेरणा देने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश भी दिया गया।