220 अवैध जंपर केबल जप्त कर ईमानदार उपभोक्ताओं को राहत दी
Gargachary Times
12 May 2026, 21:29
167 views
Dholpur
अधिशाषी अभियंता गोविन्द सिंह के निर्देशन पर एवं सहायक अभियंता श्री पुष्पेंद्र चौधरी के नेतृत्व में सैंपऊ उपखंड के सैंपऊ,चितौरा राजपुर बाहरावती मुसलपुर एवं कौलारी क्षेत्र में सतर्कता जांच की कार्यवाही की गई जिसके अंतर्गत 19 NOS VCR मौके पर भरी गई जिसमें 2 VCR AC की एवं एक वाटर पार्क की विद्युत चोरी की VCR भरी गई तथा लगभग 220 अवैध जंपर केबल जप्त कर ईमानदार उपभोक्ताओं को राहत दी गई आगे भी विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर भविष्य मे VCR भरी जायेगी इसलिए विद्युत चोरी ना करे और करवाई से बचने के लिए वैध विद्युत कनेक्शन के लिए सहायक अभियंता कार्यालय में विद्युत कनेक्शन की फाइल लगाने केबलिए प्रेरित किया । कार्यवाही टीम में सहायक अभियंता पुष्पेंद्र चौधरी सहित कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद सैफ, दीपक शर्मा और फीडर इंचार्ज भीमसैन, रवि कुमार, जयप्रकाश मौके पर मौजूद रहे ।