डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा एवं एडीएम विशुराजा के साथ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयहाउस का मासिक निरीक्षण किया
Gargachary Times
12 May 2026, 21:31
123 views
Firozabad
फिरोजाबाद /जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा द्वारा उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी विशु राजा के साथ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ई0वी0एम0 वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया, निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी सतर्कता और अभिलेखों के रख-रखाव समीक्षा करना था, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा हेतु लगाए गए सी0सी0टी0वी0 कैमरों के फुटेज और उनका संचालन का बारीकी से अवलोकन किया, सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी और सुदृढ़ी बनाने के उद्देश्य से उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस के बाहर सुरक्षा निगरानी हेतु लगे डिस्प्ले को और बड़ा लगाया जाए, ताकि किसी भी गतिविधि को स्पष्ट रूप से देखा जा सके, सुरक्षा में तैनात कार्मिकों से 24 घंटे मुस्तैद रहने के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए।
निर्वाचन प्रक्रिया की शुद्धता और पारदर्शी बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ने अंतिम मतदाता सूची के प्रबंधन पर विशेष जोर दिया, जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी निर्वाचन अभिलेखों को पूरी तरह सुरक्षित रखा जाए, डाटा सुरक्षा हेतु मतदान सूची की प्रतियों की पीडीएफ फॉर्मेट एवं सॉफ्ट कॉपी के रूप में अनिवार्य रूप से संरक्षित किया जाए, निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस परिसर से साफ-सफाई की स्थिति बेहतर पाई गई, इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा सिंह एवं जिला कृषि अधिकारी उपस्थित रहे।