डीएम संतोष कुमार शर्मा द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग का विस्तृत निरीक्षण किया
Gargachary Times
12 May 2026, 21:31
116 views
Firozabad
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज बेसिक शिक्षा विभाग का विस्तृत निरीक्षण किया गया, इस दौरान उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, लेखाधिकारी कार्यालय और विभिन्न अनुभागों के पटलांे का बारीकी से जायजा लिया, जिलाधिकारी ने कार्यालय की कार्य संस्कृति का अवलोकन किया, उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यालय में अनुशासन और पारदर्शिता होनी चाहिए, कार्यों को लम्बित रखने की प्रवृत्ति को छोड़कर त्वरित कार्य निस्तारण की कार्यशैली अपनाई जाए, निरीक्षण के दौरान उन्होंने जांच कि की जन सामान्य विभाग और विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण किस प्रकार किया जा रहा है घ्
जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया की शिकायत और समस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया और प्रभावी बनाई जाए, ताकि किसी को भी अनावश्यक कार्यालय के चक्कर न काटने पड़े, सेवानिवृत शिक्षकों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए, जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि उनकी पेंशन और अन्य देयकों का भुगतान समय से सुनिश्चित किया जाए, इसमें किसी स्तर पर देरी अक्षम्य होगी।
लेखाधिकारी को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कार्यरत् शिक्षकों का मासिक वेतन समय से जारी हो, साथ ही साथ सभी पटल प्रभारी को अपनी फाइलों और रजिस्टरों को व्यवस्थित करने तथा पत्रावलियों का समय से निस्तारण करने के कडे़ निर्देश दिये गए, कार्यालय परिसर में साफ-सफाई और व्यवस्थित रख-रखाव करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए, ताकि कार्य वातावरण बेहतर हो सके।
जिलाधिकारी ने अंत में कहा कि विभाग की छवि पटल पर हो रहे कार्यों की गति और गुणवत्ता से बनती है, इसलिए सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करना चाहिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य उपस्थित रहें।