Loading...

अवैध गांजा तस्करी में पुलिस कॉन्स्टेबल करता था सहयोग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Gargachary Times 13 May 2026, 20:44 485 views
Mathura
अवैध गांजा तस्करी में पुलिस कॉन्स्टेबल करता था सहयोग, पुलिस ने किया गिरफ्तार
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा। थाना महावन पुलिस के द्वारा 20 किलो ग्राम अवैध गांजे के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक अभियुक्त पुलिस कॉन्स्टेबल बल है, जो डायल 112 (PRV) पर तैनात था। 40 वर्षीय कांस्टेबल अनिल कुमार इटावा जनपद के नगला दीप का निवासी है। थाना महावन के प्रभारी चेतराम शर्मा के द्वारा गांजा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही की गई जिसमें अवैध गांजे की तस्करी करने वाले पुष्पेंद्र पुत्र नेकसे राम पचावर निवासी को 20 किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया इसी दौरान सहयोग करने वाले कांस्टेबल अनिल कुमार को भी गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों को एनडीपीएस के तहत कार्रवाई करते हुए थाना महावन पुलिस ने जेल भेज दिया।
Follow Samachar24