Loading...

फिरोजाबाद के पाट् भटटी, चूडी श्रमिकों के चेहरे पर आई मुस्कान, दैनिक मजदूरी मेें रू0 50 की वृद्धि

Gargachary Times 13 May 2026, 20:55 79 views
Firozabad
फिरोजाबाद के पाट् भटटी, चूडी श्रमिकों के चेहरे पर आई मुस्कान, दैनिक मजदूरी मेें रू0 50 की वृद्धि
जनपद की एतिहासिक चूडी कला को जीवंत रखने वाले पाट् भटटी कारखानों के श्रमिकों के कल्याण के लिए जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण और एतिहासिक निर्णय लिया है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के कुशल निर्दंेशन में श्रमिकों की लम्बे समय से चली आ रही मांगों को स्वीकार करते हुए उनकी दैनिक मजदूरी में 50 रू0 की बढ़ोत्तरी की गयी है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देंश दिए है कि किसी भी श्रमिक से 8 घण्टे से अधिक काम नही लिया जाएगा, साथ ही, सभी श्रमिकों को अनिवार्य रूप से साप्ताहिक अवकाश प्रदान किया जाएगा। कार्यस्थल पर पीने के पानी, प्राथमिक उपचार और स्वच्छता जैसी सभी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता अनिवार्य कर दी गयी है। सभी पात्र श्रमिकों को पी0एफ0 और ई0एस0आई0 की सुविधाओं को देने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए है, ताकि उन्हे भविष्य में आर्थिक और चिकित्सीय सुरक्षा मिल सकें। इसके साथ ही, उन्हे सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाआंे का भी लाभ दिलाया जाए। श्रमिकांे की यह एक मुख्य समस्या बिचौलियों के हस्तक्षेप की थी, जिससे उनकी बात सीधे मालिकों तक नही पहुंच पाती थी, प्रशासन ने अब ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की है कि मालिक और मजदूर आमने सामने बैठकर संवाद करेंगे। इससे न केवल समस्याओं का त्वरित निस्तारण होगा, बल्कि आपसी विश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण भी विकसित होगा। जिलाधिकारी के निर्दंेेश पर आज सहायक श्रमायुक्त और सिटी मजिस्ट्रेट ने जनपद की विभिन्न पाट् भटिटयों का सघन दौरा किया, निरीक्षण के दौरान उन्होने पाया कि सभी मजदूर सुचारू रूप से कार्य कर रहें है। अधिकारियों ने फैक्ट्री मालिकों को सख्त चेतावनी दी है कि किसी भी स्थिति में नियमांे का उल्लंघन न हो। प्रशासन के इस संवेदनशील रवैये और मजदूरी में वृद्धि से मजदूर संगठनों और श्रमिकों में हर्ष की लहर है। श्रमिकों ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जिलाधिकारी महोदय के हस्तक्षेप से उनकी वर्षाें पुरानी समस्याओं का समाधान हो रहा है। शासन के इस सहयोग के लिए श्रमिक समुदाय ने जिलाधिकारी के प्रति कोटी-कोटी आभार प्रकट किया है।
Follow Samachar24