Loading...

थाना दक्षिण पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तगण को चोरी किये हुए सामान अदद नाजायज चाकू सहित किया गिरफ्तार

Gargachary Times 13 May 2026, 20:56 62 views
Firozabad
थाना दक्षिण पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तगण को चोरी किये हुए सामान अदद नाजायज चाकू सहित किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण हेतु दिये गये आदेशों/निर्देशों के अऩुपालन व अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण मे दिनांक-13/05/2026 को थाना दक्षिण पुलिस द्वारा टीम मुखबिर खास की सूचना पर 02 नफर नामजद अभियुक्तगण 01- 1.शहनशाह उर्फ दिनेश पुत्र खुशीराम निवासी गली न0 3 नाले की पुलिया हिमांयुपुर थाना दक्षिण जिला फिरोजाबाद 2.आशाराम पुत्र भगवान सिंह निवासी गली न0 2 हिमांयुपुर की पुलिया थाना दक्षिण जिला फिरोजाबाद को लालऊ गाँव के बाहर मरघटी तिराहा से गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तार शुदा अभि0गण के कब्जे से चोरी किये हुए एक कूलर की मोटर ,कॉपर का तार ,एक मोटर जिसका रंग काला कम्पनी FLUIDTECQ सम्वन्धित मु0अ0स0- 513/2026 धारा 305/317(2) बीएनएस व एक-एक अदद नाजायज चाकू बरामद हुए । अभियुक्तगण उपरोक्त से बरामद नाजायज चाकू के सम्बन्ध में मु0अ0सं0-514/2026 धारा 4/25 ए एक्ट बनाम शहनबाज उर्फ दिनेश व मु0अ0स0-515/2026 धारा 4/25 ए एक्ट बनाम आशाऱाम उपरोक्त पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है ।
Follow Samachar24