थाना नारखी पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार
Gargachary Times
13 May 2026, 20:56
136 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद द्वारा अवैध शस्त्र व चोरों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के कुशल नेतृत्व में थाना नारखी पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त सोहिल पुत्र पप्पु खाँ निवासी नंगला सोंट थाना नारखी फिरोजाबाद उम्र करीब 22 वर्ष को मय एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित दिनांक 13.05.2026 को ग्राम तारा गढी बम्बा के किनारे क्षेत्र नारखी से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के कब्जे से बरामदगी के आधार पर थाना नारखी पर मु0अ0सं0- 201/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया विधिक कार्यवाही की जा रही है ।