Loading...

जिलाधिकारी ने पट्टा धारकों को कब्जा दिलाने के दिए सख्त निर्देश

Gargachary Times 13 May 2026, 20:58 146 views
Firozabad
जिलाधिकारी ने पट्टा धारकों को कब्जा दिलाने के दिए सख्त निर्देश
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जनसुनवाई करते हुए ऑनलाइन माध्यम से जुड़े सभी उपजिलाधिकारीयों को निर्देशित किया कि उनकी तहसील के अंतर्गत पट्टों से संबंधित जितने भी मामले लंबित हैं, उन पर तत्काल कार्यवाही की जाए। उन्होंने स्पष्ट आदेश दिया कि पात्र धारकों को उनके पट्टे का वास्तविक कब्जा जल्द से जल्द दिलाना सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान समाज कल्याण विभाग से जुड़ी से एक शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने जब विभाग से ऑनलाइन सीधा संवाद करने का प्रयास किया तो वहां कोई भी उत्तरदाई अधिकारी या कर्मचारी उपस्थित नहीं पाया गया, इस घोर लापरवाही और अनुशासन हीनता को गंभीरता से लेते हुये जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को तत्काल जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही ऑनलाइन माध्यम से जुड़े सभी अधिकारियों को कड़ा निर्देश देते हुए जिलाधिकारी कहा कि सुबह 10 से 12 बजे तक जनसुनवाई का जो समय निर्धारित है उसका सभी अधिकारी कड़ाई से पालन करें अन्यथा की स्थिति में कठोर दंड दिया जाएगा।
Follow Samachar24