24 अगस्त को ब्रह्माकुमारी संस्था लगाएगी विशाल रक्तदान शिविर
Gargachary Times
22 August 2025, 20:53
31 views
Mathura
ब्रह्माकुमारी संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि को समर्पित है .
ब्रह्माकुमारी संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि जिसे विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया जाता है, के उपलक्ष्य में संस्थान द्वारा भारत एवं नेपाल में एक विशाल रक्तदान महा अभियान चलाया जा रहा हैl इसका उद्देश्य रक्त की आवश्यकता की पूर्ति करना है. इस महा अभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ 17 अगस्त को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जेपी नड्डा द्वारा किया गया. इस अभियान के अंतर्गत आगामी 24 अगस्त दिन रविवार को रिफाइनरी नगर सेवा केंद्र पर सदभावना चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर लगाया जाएगा. इस राष्ट्रीय महाअभियान का लक्ष्य एक लाख यूनिट रक्त एकत्रित करना है. ब्रह्माकुमारी संस्था के समाज सेवा प्रभाग द्वारा यह महाअभियान भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय,रेड क्रॉस सोसाइटी, रोटरी इंटरनेशनल, लाइंस क्लब, डिफेंस फोर्सज, एन सी सी एवं स्थानीय संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है. संस्था नें समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से सभी को इस महान मानव सेवा के कार्य में सम्मिलित होने की अपील की है